
चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन का अनुभव, डिफेंस में एम फिल और मिलिट्री साइंस में मास्टर डिग्री, जानिए कौन हैं नए सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी?
AajTak
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे. वे मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. सरकार ने मंगलवार रात द्विवेदी के नाम की घोषणा की है. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर अभियानों का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे थल सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे.
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे. वे मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. पांडे एक महीने के सेवा विस्तार के बाद 30 जून को रिटायर होने जा रहे हैं. नए सेना प्रमुख द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. वे डिफेंस पर मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M Phil) और स्ट्रैटजिक और मिलिटरी साइंस में दो मास्टर डिग्री होल्डर हैं. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने फरवरी 2024 में उप सेनाध्यक्ष का पद संभाला था.
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को 18 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिला था. बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली. 1 जुलाई, 1964 को जन्मे द्विवेदी ने सैनिक स्कूल रीवा (मध्य प्रदेश) में पढ़ाई की है. वे नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं. उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में भी पढ़ाई पूरी की है. उनके पास डिफेंस और मैनेजमेंट स्टडी में एम फिल और स्ट्रैटजिक स्टडी और मिलिट्री साइंस में दो मास्टर डिग्री हैं.
चीन-पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर अभियान का व्यापक अनुभव
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 19 फरवरी को सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले उन्होंने 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फैंटी और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) समेत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है. उन्हें चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर अभियानों का भी व्यापक अनुभव है.
जानिए सरकार ने क्या कहा है...
रक्षा मंत्रालय ने कहा, सरकार ने वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून की दोपहर से अगले थल सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है. इससे पहले सरकार ने पिछले महीने जनरल पांडे का कार्यकाल 31 मई को उनकी सेवानिवृत्ति से 6 दिन पहले एक महीने के लिए बढ़ा दिया था. इस कदम से नए अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हो गई थीं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








