
चीन ने पाकिस्तान को दिए ये लड़ाकू विमान, भारत के राफेल के आगे कहां टिकता है?
AajTak
भारत के राफेल को टक्कर देने वाले चीनी जे-10सी फाइटर जेट की दूसरी खेप भी पाकिस्तान को मिल गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब पाकिस्तान के पास इन फाइटर विमानों की संख्या 12 हो गई है. पाकिस्तान ने अपनी सेना मजबूत करने के लिए चीन से इन फाइटर को खरीदा है.
भारत के राफेल विमान को टक्कर देने वाला चीनी जे-10 सी (J-10C) फाइटर जेट की दूसरी खेप भी पाकिस्तान को मिल गई है. वर्तमान में पाकिस्तान की सेना के पास यह सबसे मजबूत हथियारों में से एक है. पाकिस्तान को चीन से पहली खेप मार्च के महीने में मिली थी, जिसमें 6 फाइटर जेट शामिल थे. जिसके बाद अब दूसरी खेप में 6 और फाइटर जेट मिलने के बाद पाकिस्तान में इनकी संख्या 12 हो गई है.
जून साल 2021 में पाकिस्तान और चीन ने फाइटर जेट खरीदारी को लेकर डील साइन की थी. करीब 6 महीने बाद दिसंबर 2021 में पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि चीन के साथ 25 जे-10सी फाइटर जेट खरीदने को लेकर डील की गई है.
चीन का यह फाइटर जेट पाकिस्तानी एयर फोर्स की न सिर्फ ताकत बढ़ाएगा, बल्कि सुरक्षा उपकरणों में पाकिस्तान को एडवांस तकनीक तक ले जाएगा. राफेल मिलने के बाद भारत इस तकनीक से लैस था, लेकिन अब जे-10सी मिलने से पाकिस्तान का नाम भी इसी लिस्ट में शुमार हो गया है. पाकिस्तानी सेना ने जे-10सी विमानों का स्वागत करते हुए इसे अपनी सुरक्षा फ्लीट में शामिल होने का गर्व जताते हुए ऐतिहासिक पल बताया है.
सूडान भी कर रहा चीन से इस फाइटर जेट को खरीदने की तैयारी खास बात है कि पाकिस्तान के बाद अब सूडान भी चीन से जे-10सी फाइटर विमानों की खरीदारी की तैयारी कर रहा है. अगर सूडान के साथ चीन की डील पक्की हो जाती है तो सूडान पाकिस्तान के बाद चीन से इन विमानों को खरीदने वाला दूसरा देश हो जाएगा.
पहली खेप मिलने के बाद इमरान खान ने दिया था दुनिया को संदेश मार्च महीने में जब चीन से फाइटर जेट की पहली खेप मिली, उस समय पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार चल रही थी. जे-10 सी विमानों की खेप मिलने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अब किसी भी देश को पाकिस्तान पर हमला करने से पहले दो बार सोचना होगा. इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल किसी भी खतरे को हराने के लिए अच्छी तरह सुसज्जित और प्रशिक्षित हैं.
क्या है भारत के लड़ाकू राफेल और पाकिस्तान के जे-10सी में फर्क भारत के राफेल और पाकिस्तान के जे-10सी विमान, दोनों ही फाइटर जेट 4.5 जनरेशन के हैं. जहां राफेल में हाई रेंज मिसाइल की क्षमता है जिसमें विश्व की सबसे खतरनाक कही जाने वाली माइका और आईआईआर इमैजिंग इंफ्रारेज मिसाइल को लोड किया जा सकता है. तो वहीं पाकिस्तान को मिले जे-10सी में लोअर रेंज मिसाइल क्षमता है, जिसमें पीएल-8/9 जैसी मिसाइलों को ही लोड किया जा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







