
चीन ने नेवी चीफ और परमाणु वैज्ञानिक को किया बर्खास्त! क्या है वजह?
AajTak
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉरपोरेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर लियू शिपेंग को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से निष्कासित कर दिया गया है. यह कार्रवाई शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन के तहत की जा रही है.
चीन भ्रष्टाचार के आरोप में अपने रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से कई शीर्ष अधिकारियों को हटा रहा है. शुक्रवार को चीनी नौसेना प्रमुख और एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक को राष्ट्रीय विधायिका से निष्कासित कर दिया गया. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉरपोरेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर लियू शिपेंग को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से निष्कासित कर दिया गया है.
ली पीएलए जनरलों और रक्षा उद्योग के कुछ अधिकारियों में से एक हैं जो सेना में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन के तहत बाह निकाले गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की देश की विधायिका की सदस्यता छीन ली गई है.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को ही एक रिपोर्ट में कहा कि चीन की शीर्ष विधायिका ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मियाओ हुआ को केंद्रीय सैन्य आयोग से हटाने के लिए वोटिंग की है. यह आयोग सर्वोच्च स्तर की मिलिट्री कमांड बॉडी है. 69 साल के मियाओ को नवंबर में अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए जांच के दायरे में रखा गया था.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चीनी सेना में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन के तहत चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक दर्जन से अधिक जनरलों और रक्षा उद्योग के कुछ अधिकारियों को पद से हटाया गया है. भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन के तहत ही पीएलए के पूर्व राजनीतिक विचारधारा प्रमुख को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया था.
हालिया हफ्तों में चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के वरिष्ठ नेतृत्व वाले पेज से मियाओ की तस्वीर हटा दी गई थी. पिछले महीने विधायिका ने एक नॉटिफिकेशन जारी किया था जिसके मुताबिक उन्हें 'अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन' के लिए चीन की राष्ट्रीय विधायिका से भी हटा दिया गया था.
बयान में कहा गया, 'केंद्रीय सैन्य आयोग के पॉलिटिकल वर्क डिपार्टमेंट ने इस साल 14 मार्च को एक सैन्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया और 14वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में मियाओ हुआ को उनके पद से हटाने का फैसला किया.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








