
चीन ने दागी परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल, अमेरिका में सनसनी
AajTak
चीन और अमेरिका के रिश्तों में तनातनी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को हैरान कर दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन परमाणु क्षमता से लैस पावरफुल हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण कर चुका है. खास बात ये है कि इस मिसाइल का परीक्षण अंतरिक्ष से हुआ है.
चीन और अमेरिका के रिश्तों में तनातनी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को हैरान कर दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन परमाणु क्षमता से लैस पावरफुल हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण कर चुका है. खास बात ये है कि चीन ने इस खतरनाक मिसाइल को अंतरिक्ष की निचली कक्षा में भेजा. ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, इस मिसाइल टेस्टिंग को काफी सीक्रेट रखा गया था और हाइपरसोनिक हथियारों के मामले में चीन की तरक्की से अमेरिका की एजेंसियां भी हैरत में हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











