
चीन ने कोरोना डेटा सेंसर किया लेकिन महामारी आउट ऑफ कंट्रोल... एक हफ्ते में बढ़ गए 50 फीसदी मरीज
AajTak
चीन में कोरोना से तबाही जारी है. चीन भले ही कोरोना को लेकर सही आंकड़े न दे रहा हो, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की वीकली रिपोर्ट में सामने आया है कि चीन में एक हफ्ते में कोरोना के 2.18 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं.
चीन में कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, वैसा वहां पहले कभी नहीं देखा. वहां महामारी आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी माना था कि कोरोना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.
हालांकि, इन सबके बावजूद चीन कोरोना को लेकर आंकड़े नहीं दे रहा है. पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वीकली रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक हफ्ते में कोरोना के नए मामलों में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच में कोरोना के 2.18 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. जबकि, इससे 12 से 18 दिसंबर के बीच 1.47 लाख नए मामले सामने आए थे. इस हिसाब से चीन में कोरोना के नए मामले 48 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं.
इतना ही नहीं, चीन कोरोना से होने वाली मौतों के जो आंकड़े दे रहा है वो भी बहुत कम है. WHO की रिपोर्ट बताती है कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच चीन में कोरोना से 648 मौतें हुईं हैं.
इन सबके अलावा चीन में अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या भी 48 फीसदी बढ़ गई है. बीते हफ्ते चीन के अस्पतालों में साढ़े 22 हजार नए मरीज भर्ती हुए हैं.
जिनपिंग ने माना था- बड़ी चुनौती बनी हुई है

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












