
'चीन दौरे पर लिपुलेख का मुद्दा उठाएं...', नेपाल में विपक्ष ने पीएम ओली को लिखी चिट्ठी
AajTak
नेपाल के राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने भारत और चीन के बीच लिपुलेख पास के जरिए व्यापार फिर से शुरू करने के समझौते पर चिंता जताई है. पार्टी ने प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से भारत और चीन की अपनी आगामी यात्राओं के दौरान इस मुद्दे को उठाने की अपील की है.
नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने भारत और चीन के बीच लिपुलेख दर्रे से व्यापार फिर से शुरू करने के समझौते पर चिंता जताई है. पार्टी ने प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से भारत और चीन की अपनी आगामी यात्राओं के दौरान इस मुद्दे को उठाने की गुजारिश की है. नेपाल लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना अभिन्न अंग मानता है. भारत ने इस पर नेपाल के दावों को खारिज कर दिया है.
आरएसपी के विदेश संबंध विभाग के प्रमुख शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल की सहमति के बिना किसी भी देश द्वारा नेपाली भूमि पर कोई भी गतिविधि या समझौता वैध नहीं किया जाएगा है.
आरएसपी ने कहा कि इस विवाद को राजनयिक और शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जाना चाहिए. आरएसपी ने प्रधानमंत्री ओली से गुजारिश किया है कि वे इस महीने के आखिरी में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा के दौरान और 16 सितंबर को भारत की अस्थायी यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाएं.
भारत ने दिया जवाब...
भारत ने नेपाल के दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि वे न तो उचित हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों और सबूतों पर आधारित हैं. भारत ने यह भी कहा कि किसी भी तरफ से किया गया एकतरफा क्षेत्रीय दावा अस्वीकार्य है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत का रुख़ यही है कि ऐसे दावे न तो उचित हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित हैं. क्षेत्रीय दावों का कोई भी एकतरफ़ा विस्तार अस्वीकार्य है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







