
चीन के रक्षा बजट में इजाफ़ा भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता
AajTak
पश्चिम बंगाल की सियासत में टीएमसी के लिए सिरदर्द बने शाहजहां शेख का मामला उलझता जा रहा है, कोर्ट के फैसले के बाद भी बंगाल की CID और CBI के बीच शाहजहां शेख की हिरासत को लेकर रस्साकशी चलती रही. इसमें किसकी जीत हुई और इस पर क्या सियासत चल रही है, महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा बीजेपी और कांग्रेस - दोनों ही खेमों के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ था, इसे सुलझा लिया गया है, किसकी झोली में कितनी सीटें गई हैं, चीन ने अपने रक्षा बजट में अच्छी ख़ासी बढ़ोतरी की है, ड्रैगन के इस क़दम में जियोपॉलिटिक्स के लिए क्या संकेत छुपे हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
दो महीने पहले 5 जनवरी को संदेशखाली में बीती पाँच जनवरी को ईडी की टीम छापेमारी के लिए गई थी, तब उनपर भीड़ ने हमला कर दिया था. मामले में टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख का नाम आया. वहां की कई महिलाओं ने उस पर गंभीर आरोप लगाए. इस घटना के 55-56 दिन बाद हाई कोर्ट के दबाव में पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया. फिर कलकत्ता हाई कोर्ट ने कल इस मामले को सीबीआई को सौंपे जाने का आदेश दिया. शाहजहं शेख की कस्टडी लेने सीबीआई की टीम पहुंची, लेकिन बंगाल पुलिस की सीआईडी ने ये कहते हुए मना कर दिया कि इस फैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने फिर आदेश दिया है कि शाहजहां शेख को आज शाम सवा चार बजे तक सीबीआई को सौंपा जाए. सीबीआई की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ उसकी कस्टडी लेने पहुंची भी, पीएम मोदी ने आज इस मामले पर टीएमसी को कैसे घेरा और इस पर सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से क्या रिएक्शन आया, सुनिए 'दिन भर' में,
महाराष्ट्र में सुलझा सीटों का गणित?
प्रधानमंत्री आज पहले पश्चिम बंगाल और फिर बिहार में विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' पर हमले कर रहे थे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ मध्य प्रदेश में थे. जहाँ उन्होंने युवाओं से लेकर आदिवासियों, अदाणी और इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा.
राहुल की ये यात्रा एमपी के बाद गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी और 16 मार्च को मुंबई में ख़त्म हो जाएगी. महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं और बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए और ऑपोजिशन के इंडिया ब्लॉक की निगाहें ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर हैं. लेकिन इसके पहले महाराष्ट्र की मल्टी-पोलर पॉलिटिक्स में सीटों को लेकर सभी स्टेक होल्डर्स की पेशानी पर बल पड़ा हुआ था. कल अमित शाह महाराष्ट्र पहुंचे और ख़बर है कि उन्होंने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ कई दौर की मीटिंग की. इसके बाद एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, सुनिए 'दिन भर' में,
एग्रेसिव हो रहा है ड्रैगन?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







