
चीनी वैज्ञानिक लैब में कैसे तैयार कर रहे थे जानलेवा वायरस, वीडियो आया सामने
AajTak
चीन के वुहान लैब से कोरोना वायरस के लीक होने को लेकर विवाद जारी है. इस बीच, वुहान लैब के साथ काम करने वाले न्यूयॉर्क के एक एनजीओ प्रमुख का वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को लेकर किस तरह की काम चल रहा था.
चीन के वुहान लैब से कोरोना वायरस के लीक होने को लेकर विवाद जारी है. इस बीच, वुहान लैब के साथ काम करने वाले न्यूयॉर्क के एक एनजीओ प्रमुख का वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को लेकर किस तरह का काम चल रहा था. वीडियो से पता चलता है कि वुहान की लैब में कोरोना वायरस जैसा एक वायरस तैयार किया गया था जो जानलेवा था. असल में, न्यूयॉर्क स्थित गैर लाभकारी संगठन (एनजीओ) इको-हेल्थ अलायंस के प्रमुख पीटर दासज़ाक, एक वीडियो सामने आने के बाद सवालों के घेरे में आ गए हैं. इकोहेल्थ एलायंस वही संगठन है जो चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर 'गेन ऑफ फंक्शन' संबंधी रिसर्च कर रहा था. इस संगठन को अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज से अनुदान मिला था, जिसके प्रमुख अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची हैं. (फोटो-Getty Images) द नेशनल पल्स की ओर से जारी वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि इको-हेल्थ एलायंस के प्रमुख पीटर दासज़ाक चीन में कोरोना वायरस को लेकर शोध के दौरान अपने सहयोगियों के 'काम' को लेकर शेखी बघार रहे हैं. (फोटो-Getty Images)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







