
'चीनी एजेंट्स ने की थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, भारत को फंसाना था मकसद', चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता का बड़ा दावा
AajTak
18 जून 2023 को, भारत में नामित आतंकवादी हरदीप निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई. कनाडा इसका आरोप भारत पर लगा रहा है. वहीं अब स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिफर ज़ेंग का दावा चौंकाने वाला है.
एक स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिफर ज़ेंग ने आरोप लगाया है कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के एजेंट शामिल थे. कि चीन का 'उद्देश्य भारत और पश्चिम के बीच कलह पैदा करके भारत को फंसाना था.'
हैरान करने वाला खुलासा
जेनिफर ज़ेंग एक चीनी मूल की अधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार हैं जो वर्तमान में अमेरिका में रह रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ज़ेंग ने निज्जर की मौत को हत्या करार देते हुए दावा किया, 'आज कनाडा में सिख धार्मिक नेता हरदीप सिंह निज्जर की ‘हत्या’ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे सीसीपी के भीतर से सामने आए हैं. यह आरोप लगाया गया है कि 'हत्या' सीसीपी एजेंटों द्वारा की गई थी.'
18 जून 2023 को, भारत में नामित आतंकवादी हरदीप निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. स्वतंत्र ब्लॉगर ने अपने आरोपों के लिए चीनी लेखक और यूट्यूबर लाओ डेंग को जिम्मेदार ठहराया, जो उनके अनुसार अब कनाडा में रहते हैं.
भारत को फंसाना था मकसद
ज़ेंग ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा करते हुए कहा, 'लाओ ने इसी साल जून की शुरुआत में कहा था कि उनकी व्यवधान पहल 'इग्निशन प्लान' के तहत सीसीपी राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने एक उच्च पदस्थ अधिकारी को सिएटल, अमेरिका भेजा था।.वहां एक गुप्त बैठक आयोजित की गई थी...इसका उद्देश्य भारत और पश्चिम के बीच संबंधों को खराब करना था. एजेंटों को कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा गया था. बैठक के बाद, सीसीपी एजेंटों ने हत्या की योजना को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









