
चीनः बर्फबारी के चलते बीजिंग में बड़ा हादसा, दो ट्रेनें टकराईं, 500 से ज्यादा घायल
AajTak
चीन की राजधानी बीजिंग में दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला मेट्रो नेटवर्क है. यहां मेट्रो की 27 लाइन हैं, जिनसे रोजाना 1.3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. पीक समय में हर आधे मिनट में एक मेट्रो गुजरती है.
चीन की राजधानी बीजिंग में एक बड़ा हादसा हो गया है. बीजिंग में भारी बर्फबारी के चलते दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 515 लोग घायल हो गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि पटरियां फिसलन भरी थीं, जिस कारण एक ट्रेन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन उसके पीछे आ रही ट्रेन ब्रेक लगाने में नाकाम रही और टकरा गई. ये हादसा चांगपिंग लाइन पर हुआ.
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ न्यूज ने बताया कि इस हादसे के बाद 515 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. इनमें से 102 लोग ऐसे हैं जिन्हें फ्रैक्चर आया है.
कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस भयावह हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं. एक यात्री ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अचानक से जोर का झटका लगा और फिर सारी लाइटें बंद हो गईं. शीशे टूट गए थे और कुछ लोग गिर गए थे.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कई लोगों को फ्रैक्चर के साथ-साथ सिर और आंख में भी चोट आई है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती हुए 423 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. 25 लोगों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जबकि 67 लोग अभी भी भर्ती हैं.
चीन की राजधानी बीजिंग में दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला मेट्रो नेटवर्क है. यहां मेट्रो की 27 लाइन हैं, जिनसे रोजाना 1.3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. पीक समय में हर आधे मिनट में एक मेट्रो गुजरती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










