
चीतों को परात में पानी पिलाने वाले 'कर्मचारी' को क्या सच में नौकरी से निकाल दिया? कूनो की तरफ से आई सफाई
AajTak
Kuno National Park के डीएफओ ने कहा,
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को पानी पिलाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि चीतें को पानी पिलाने वाला युवक कूनो नेशनल पार्क का कर्मचारी है और उसे प्रबंधन ने नियमों का उल्लंघन करने पर नौकरी से निकाल दिया है. अब इस पूरे मामले को लेकर सिंह परियोजना के डायरेक्टर का स्पष्टीकरण सामने आया है.
दरअसल, यह मामला बीते 4 अप्रैल की सुबह का है, जब चीता ज्वाला और उसके चार शावक अगरा रेंज में कूनो नेशनल पार्क की सीमा के पास मानव बस्ती के करीब कृषि क्षेत्रों में घूम रहे थे.
कूनो प्रबंधन के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में निगरानी टीम को चीतों को जंगल में वापस लाने का प्रयास करना होता है ताकि मानव-चीता संघर्ष से बचा जा सके. इसके लिए रेंज अगरा से अतिरिक्त फील्ड स्टाफ बुलाया गया था. चूंकि चीते धूप में खुले क्षेत्रों में भटक रहे थे और बस्ती की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें जंगल की ओर लाने के लिए पानी पिलाने का फैसला लिया गया.
इस दौरान, वन विभाग के लिए किराए पर ली गई चीता ट्रैकिंग टीम की गाड़ी के ड्राइवर सत्यनारायण गुर्जर ने ज्वाला और उसके शावकों को पानी पिलाया. हालांकि, यह कार्य करते समय वह चीतों के बेहद करीब गया, जो प्रोटोकॉल के खिलाफ था.
इसके बाद एक वीडियो बनाया गया, जिसे सूत्रों के अनुसार रेंज के एक नाकेदार ने वायरल कर दिया. वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. डीएफओ ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया.
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने कहा, "वीडियो हमारे संज्ञान में आया है और इसकी जांच चल रही है. हमने किसी स्थायी कर्मचारी को न तो सस्पेंड किया है और न ही हटाया है. यह अनुबंधित गाड़ी का ड्राइवर था, जिसे नियमों के उल्लंघन के कारण हटाया गया."

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







