
'चिकन पीस तुझे अधिक मिला या मुझे...' शादी पार्टी इसी बात पर हुई बहस और फिर हो गया मर्डर
AajTak
गांव के ही अभिषेक कोप्पड नामक युवक ने अपनी शादी के बाद दोस्तों और परिचितों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें खाने के लिए कई खास पकवान बनाए गए थे और चिकन की भी विशेष व्यवस्था थी. पार्टी में शाम होते-होते मेहमानों की भीड़ जुटने लगी थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था. इस सादगी भरे माहौल में चिकन को लेकर कुछ ही पलों में पहले मारपीट हुई और फिर मर्डर हो गया.
कहते हैं कि जश्न का माहौल लोगों को करीब लाता है, लेकिन कभी-कभी मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लेता है कि खुशियों की जगह मातम पसर जाता है. कर्नाटक के बेलगावी जिले के यरगट्टी कस्बे के पास एक गांव में ऐसी ही एक घटना हुई, जहां शादी के बाद दी गई पार्टी में चिकन के पीस को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. इस मामूली सी बात पर हुए झगड़े में एक 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
घटना देर रात की है. जब गांव के ही अभिषेक कोप्पड नामक युवक ने अपनी शादी के बाद दोस्तों और परिचितों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें खाने के लिए कई खास पकवान बनाए गए थे और चिकन की भी विशेष व्यवस्था थी. पार्टी में शाम होते-होते मेहमानों की भीड़ जुटने लगी थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था. इस सादगी भरे माहौल को कुछ ही पलों में चिकन पीस को लेकर पहले मारपीट हुई और फिर मर्डर हो गया.
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान विनोद मळशेट्टी के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम विठ्ठल हरुगोप्प है. पुलिस के मुताबिक दोनों पुराने परिचित थे और पार्टी में भी साथ ही थे. दोनों आपस में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान चिकन के पीस को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस इस बात पर हुई कि किसे अधिक पीस मिले और किसे कम. शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य कहा-सुनी मानकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता चला गया.
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में तमतमाए विठ्ठल ने जेब से चाकू निकाला और विनोद के पेट में घोंप दिया. चाकू लगते ही विनोद जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद भोज का माहौल अस्त-व्यस्त हो गया. हंसी-खुशी के बीच शुरू हुआ आयोजन अब चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यरगट्टी थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विठ्ठल हरुगोप्प को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक दोनों ने शराब पी रखी थी, जिससे मामला और बिगड़ गया. हालांकि इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय वहां मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका थी और क्या किसी ने दोनों को शांत करने की कोशिश की थी या नहीं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







