
'चिंता कैसी... मैं सोना-चांदी खरीदता हूं', रिच डैड पुअर डैड के लेखक Robert Kiyosaki ने कही ये बड़ी बात
AajTak
'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अपनी नई पोस्ट में सोना-चांदी, बिटकॉइन की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव को लेकर कहा है, 'मुझे इसकी कोई परवाह नहीं.'
मशहूर किताब 'रिच डैड, पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) आए दिन लोगों को निवेश से जुड़े टिप्स देते रहते हैं. उनकी निवेश सलाह में सबसे अहम सोना-चांदी और प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सबसे ऊपर रहते हैं और वे इन एसेट्स को अमीर बनने का जरिया करार देते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर अपनी नई पोस्ट में भी उन्होंने इस बार Gold-Silver, Bitcoin की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही है.
सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव की परवाह क्यों? Robert Kiyosaki ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल-जबाव के रूप में सलाह दी है. उनकी X POST में सवाल रहा कि क्या मुझे इस बात की परवाह है कि सोने, चांदी या बिटकॉइन की कीमत कब बढ़ती या घटती है? इसके उत्तर में उन्होंने लिखा,'नहीं, मुझे कोई परवाह नहीं है.' आगे उन्होंने किसी भी तरह की चिंता न होने का बड़ा कारण भी बताया है.
आखिर क्यों नहीं है चिंता की बात? रिच डैड पुअर डैड के राइटर ने अपनी Social Media पोस्ट में आगे बताया है कि आखिर क्यों उन्हें सोना-चांदी या बिटकॉइन की कीमत में उतार-चढ़ाव की कोई परवाह नहीं है? जवाब में उन्होंने लिखा, 'क्योंकि मुझे पता है कि अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज बढ़ता जा रहा है, अमेरिकी डॉलर (US Dollar) की खरीदने की ताकत घटती जा रही है.
Q: Do I care when the price of gold silver or Bitcoin go up or down? A: No. I do not care. Q: Why Not? A: Because I know the national debt of the US keeps going up and the purchasing power of the US dollar keeps going down. Q: Why worry about the price of gold, silver,…
'मैं खरीदता हूं और अमीर होता हूं...' सोने, चांदी के अलावा बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत की चिंता क्यों करें, जब दुनिया में नाकाबिल, बहुत पढ़े-लिखे PhD हैं... फेड, ट्रेजरी और US सरकार को कंट्रोल कर रहे हैं? कियोसाकी ने लिखा कि चिंता क्यों? मैं तो सिर्फ और अधिक सोना, चांदी, बिटकॉइन खरीदता रहता हूं और अमीर होता जाता हूं. अपना ख्याल रखना.
चांदी पर सच हो रही भविष्यवाणी बीते कुछ समय में रॉबर्ट कियोसाकी का सबसे अधिक फोकस चांदी में निवेश पर रहा है. इसे अमीर बनने का सबसे उचित जरिया बताते हुए उन्होंने Silver Price को 200 डॉलर का टारगेट दिया. पिछले कुछ दिनों में ही उनकी भविष्यवाणी सच होती भी नजर आई है.













