
चार साल की बेटी 50 तक गिनती नहीं लिख पाई... पिता ने गुस्से में इतना पीटा कि हो गई मौत
AajTak
फरीदाबाद में दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता अपनी 4 साल की बेटी को घर पर पढ़ा रहा था. बेटी 50 तक गिनती नहीं लिख पाई, बस इसी बात को लेकर पिता बौखला गया. उसने बच्ची को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
फरीदाबाद के झाड़सेंतली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मात्र चार साल की बच्ची की जान उसके ही पिता की पिटाई के कारण चली गई. दरअसल, बच्ची 50 तक गिनती नहीं लिख पाई थी, इसी से पिता बौखला गया और उसने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
फरीदाबाद सेक्टर 58 थाना प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि सोनभद्र के खरंटिया गांव का रहने वाला कृष्णा और उसकी पत्नी कई साल से फरीदाबाद के झाड़सेंतली गांव में किराए पर रहते हैं. दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें 7 साल का बेटा, चार साल की बेटी, जिसकी मौत हो चुकी है और 2 साल की छोटी बेटी है. पति नाइट शिफ्ट में, जबकि पत्नी दिन में नौकरी करती है.
कृष्णा दिन में घर पर रहकर बच्चों को संभालता था. 21 जनवरी को कृष्णा घर पर अपनी चार साल की बेटी को पढ़ा रहा था. उसने बच्ची को 50 तक गिनती लिखने के लिए कहा, लेकिन जब बच्ची नहीं लिख पाई तो गुस्से में आकर उसने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'भइया, मैंने तवा उठाकर शिवानी को...', बेटी की हत्या और पत्नी पर हमले के बाद सिपाही ने भाई को किया था फोन
पुलिस का कहना है कि आरोपी कृष्णा ने पत्नी से कहा कि बेटी खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, इसी के बाद कृष्णा उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा. वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. कृष्णा ने अपनी पत्नी को कॉल करके बुलाया और कहा कि बच्ची खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
बच्ची के शरीर पर निशान देखकर उसकी पत्नी को शक हुआ, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. जब पिता से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधा पर कृष्णा को हिरासत में ले लिया.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








