
चार साल की कोरोना पॉजिटिव बच्ची की सोते हुए मौत, माता-पिता को अब वैक्सीन नहीं लेने का पछतावा
AajTak
टेक्सास के बैक्लिफ की रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची गैल्वेस्टन काउंटी में सबसे कम उम्र में कोरोना से मरने वाली मरीज बन गई है. अब उसके माता पिता वायरस के खिलाफ टीका नहीं लगाने के अपने फैसले पर पछता रहे हैं.
कोरोना ने पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की जिंदगी लील ली है और यह सिलसिला अभी भी जारी है. ऐसे में अमेरिका के टेक्सास में एक माता-पिता को कोरोना वैक्सीन नहीं लेना काफी भारी पड़ा. उनकी चार साल की बेटी की मौत नींद में ही हो गई. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) दरअसल टेक्सास के बैक्लिफ की रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची गैल्वेस्टन काउंटी में सबसे कम उम्र में कोरोना से मरने वाली मरीज बन गई है. अब उसके माता पिता वायरस के खिलाफ टीका नहीं लगाने के अपने फैसले पर पछता रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) हालांकि बच्ची के माता-पिता को COVID-19 का संक्रमण नहीं हुआ था. चार साल की बेटी की मौत के बाद उसकी मां कर्रा हारवुड ने कहा, 'मैं उन लोगों में से एक थी जो वैक्सीन का विरोध कर रही थी. काश मैंने ले लिया होता.' (तस्वीर - स्क्रीनशॉट)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












