
चार दिन बाद RML से डिस्चार्ज हुए BJP के दोनों सांसद, अभी डॉक्टरों की निगरानी में इस अस्पताल में रहेंगे
AajTak
संसद परिसर में हुए धक्का कांड में घायल बीजेपी के दोनों सांसदों को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बता दें कि दोनों ही सांसद 19 दिसंबर को हुई धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की में घायल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2 सांसदों को पूरे 4 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. दोनों सांसद 19 दिसंबर से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती थे.
सांसद मुकेश राजपूत के पीएम ने बताया है कि सांसद के सिर में अभी भी दर्द है. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भीड़ ज्यादा आने के कारण दोनों सांसदों को नोएडा के कैलाश अस्पताल आराम करने के लिए भेज दिया गया है.
पीएम मोदी ने फोन पर की थी बात
बता दें कि संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की में बीजेपी के 2 सांसद घायल हुए थे. इनमें एक प्रताप सारंगी तो वहीं दूसरे मुकेश राजपूत थे. दोनों ही नेताओं ने घायल होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के लीडर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था. इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती दोनों सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बातचीत की थी.
घायल सांसद मुकेश राजपूत से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा था,'पूरी केयर करना, जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करना और पूरा ट्रीटमेंट लेना.' दोनों की बातचीत का वीडियो भी सामने आया था.
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया था आरोप

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












