
चार्ली कर्क के हत्यारे के लिए मौत की सजा की मांग... वीडियो लिंक के जरिए आरोपी की कोर्ट में पेशी
AajTak
चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन पर वकीलों ने मौत की सजा की मांग की है. अदालत में पेश दस्तावेजों से पता चला है कि आरोपी ने अपने रूममेट को मैसेज में हत्या की बात कबूल की. रॉबिन्सन पर हत्या, सबूत मिटाने और गवाह से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं.
चार्ली कर्क हत्याकांड मामले में पक्ष रखने वाले वकील ने ऐलान किया है कि वे हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन को मौत की सजा दिलाने की मांग करेंगे. अदालत में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, 22 वर्षीय रॉबिन्सन ने अपने रूममेट और प्रेमी भेजे गए मैसेज में हत्या की बात कबूल की थी.
पिछले बुधवार को ओरेम स्थित यूटा वैली यूनिवर्सिटी के कैंपस में रॉबिन्सन ने कथित तौर पर छत से राइफल से गोली चलाई थी, जो कर्क की गर्दन में लगी और उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: 'दोस्तों, आपके लिए बुरी खबर है...', चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी ने ग्रुप चैट में कबूला गुनाह, कहा- वो मैं ही था
घटना के 30 घंटे बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया. यूटा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ्री ग्रे ने रॉबिन्सन पर सात आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है. इनमें हत्या, सबूत नष्ट करना और गवाह से छेड़छाड़ शामिल है.
आरोपी के मैसेज और सबूत
वकीलों ने बताया कि घटना से पहले रॉबिन्सन ने अपने रूममेट को मैसेज भेजा था, "कीबोर्ड के नीचे देखो." वहां से एक नोट मिला जिसमें लिखा था, "मुझे चार्ली कर्क को खत्म करने का मौका मिला और मैं इसे करने जा रहा हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







