
चार्जर में छिपे कैमरे से गर्लफ्रेंड की जासूसी, 6 साल बाद खुला राज तो उड़ गए प्रेमी के होश
AajTak
गर्लफ्रेंड के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए बॉयफ्रेंड ने एक खुफिया कैमरे का सहारा लिया जो उसे ऑनलाइन मिला था. ये कैमरा दिखने में हू-ब-हू किसी चार्जर की तरह था.
अमेरिका में 'मिस्टर सर्विलांस' के नाम से मशहूर एक टिक टॉक यूजर ने बताया कि उसने कैसे अपनी गर्लफ्रेंड की जालसाजी का पर्दाफाश करने के लिए बड़ी चालाकी से एक खुफिया कैमरे का इस्तेमाल किया. जासूसी करने वाले बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसे लगभग छह सालों से अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर शक था. गर्लफ्रेंड के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए बॉयफ्रेंड ने एक खुफिया कैमरे का सहारा लिया जो उसे ऑनलाइन मिला था. ये कैमरा दिखने में हू-ब-हू किसी चार्जर की तरह था. लेकिन बारीकी से देखने पर आपको पता लगेगा कि इसके यूएसबी चार्जिंग प्वॉइंट के ऊपर एक लेंस है, जो कि लोगों के सारे राज चुपके से रिकॉर्ड कर सकता है. बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने ये कदम उस वक्त उठाया जब उसे लगा कि उसकी पार्टनर एशले पिछले कुछ समय से उसे धोखा दे रही है. वीडियो अपलोड करते वक्त उसने लिखा, 'मैंने जीवन में इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था. कृपया मेरे बारे में गलत धारणा न बनाएं.' इसके बाद जासूसी करने वाले बॉयफ्रेंड ने अपनी प्लानिंग के बारे में बताया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












