
चारों फोन नष्ट कर सारे सबूत मिटाकर सरेंडर करने आया है ललित, किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं स्प्रे कांड?
AajTak
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के बाद अब इस कांड के मास्टरमाइंड ललित झा ने राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर कर दिया है. हालांकि दिल्ली आने से पहले उसने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन को वहीं नष्ट कर दिया. पुलिस को शक है कि जांच को भटकाने के लिए उसने ऐसा किया है. ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को नष्ट करना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है.
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के बाद इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली के थाने में सरेंडर कर दिया. जांच में ये सामने आया था कि ललित झा ही वो शख्स था जो संसद के अंदर जाने वाले और बाहर प्रदर्शन करने वाले कुल चारों लोगों का मोबाइल फोन लेकर भागा था, लेकिन अब उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस को ललित और महेश के पास कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ.
सरेंडर करने से पहले मिटाए सबूत
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर करने से पहले ललित ने वहीं पर चारों मोबाइल को नष्ट कर दिया. सूत्रों के मुताबिक ललित दिल्ली से भागने के बाद कुचामन चला गया था जहां वह अपने दोस्त महेश से मिला था.
रात बिताने के लिए महेश ने ही ललित को कमरा दिलवाया था. जानकारी के मुताबिक बुधवार को संसद भवन में कांड के बाद गुरुवार की सुबह ही ललित ने सभी फोन नष्ट कर दिए थे. हालांकि पुलिस को ललित की बातों पर पूरी तरह भरोसा नहीं है और हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि दो आरोपियों ने लोकसभा के भीतर स्मॉग कैन का इस्तेमाल किया था जबकि बाहर भी दो लोगों ने स्मॉग कैन से रंगीन धुआं फैलाया था.
नष्ट फोन को भी बरामद करना चाहती है पुलिस
पुलिस की अब कोशिश है कि किसी भी हालत में चारों आरोपियों के फोन को बरामद किया जा सके. स्पेशल सेल की टीम आज महेश और ललित को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी. पहले पकड़े गए चारों आरोपियों की पुलिस को सात दिनों की रिमांड मिली है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







