
चाचा संजय कपूर के बर्थडे पर Arjun Kapoor ने किया विश, इस मामले में खुद को बताया एक्टर से आगे
AajTak
अर्जुन कपूर ने अपने चाचा-चाची के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बेहद खूबसूरत रूह को, मजाकिया इंसान और उन्हें जो लोगों को हर पल हंसा सकता है...लव यू @sanjaykapoor2500 पर मैं अभी भी आपसे ज्यादा फनी हूं.'
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं. संजय के इस खास ओकेजन को उनके भतीजे एक्टर अर्जुन कपूर ने और भी स्पेशल बनाया है. अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय और चाची महीप कपूर संग फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












