
चाचा-भतीजे में गिले-शिकवे दूर, शिवपाल के करीबियों को एडजस्ट करने की अखिलेश के सामने चुनौती
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की गुरुवार को मुलाकात में साढ़े चार साल के सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं और साथ ही गठबंधन पर मुहर भी लग गई, लेकिन चाचा-भतीजे एक होने के बाद असल सवाल सीटों को लेकर उठ रहे हैं.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आवास ए-1 विक्रमादित्य मार्ग से करीब 400 मीटर की दूरी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बंगला 6 लालबहादुर शास्त्री है. इस दूरी को तय करने में अखिलेश को साढ़े चार साल लग गए. हालांकि अब 2022 के चुनाव से ठीक पहले चाचा-भतीजे के बीच हुई मुलाकात में सारे गिले-शिकवे दूर हो गए और साथ ही गठबंधन पर मुहर भी लग गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












