
चर्चा में अमिताभ बच्चन की 'Tie-Bow', जानें कौन करता है KBC में Big B का लुक स्टाइल
AajTak
गेम शो में अमिताभ बच्चन के सूट्स के बाद अब उनकी बो स्टाइल टाई काफी चर्चा में है. बता दें कि कुछ समय पहले बो टाई आउट ऑफ फैशन हो गई थी. लेकिन KBC सीजन 13 में अमिताभ बच्चन के बो टाई फ्लॉन्ट करने के बाद ये अब एक बार फिर फैशन वर्ल्ड में दोबारा लौट रही है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनिया दीवानी हैं. अमिताभ बच्चन ने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल, चार्म और शानदार पर्सनालिटी से लोगों के दिलों में एक खास मुकाम बनाया है. अमिताभ बच्चन का स्टाइल सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी अपने स्टाइल और कपड़ों से एक नया स्टैंडर्ड कायम किया है. 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अमिताभ बच्चन के कपड़ों से लेकर उनकी बो-टाई तक चर्चा में रहती है. अमिताभ आज भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को फैशन गोल्स देते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












