
'चट से गोली मार दूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा', कानपुर में BJP नेता ने डांसरों पर लुटाए नोट, मना करने वाले पर तानी पिस्टल
AajTak
Kanpur News: कानपुर में भाजयुमो से जुड़े नेता अमितेश शुक्ला की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शुक्ला ने स्टेज पर डांस कर रही डांसरों पर सरेआम नोट बरसाए और जब आयोजकों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी.
UP News: कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां चल रही रामलीला के दौरान डांसरों पर रुपये लुटाने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. सचेंडी थाना इलाके का यह मामला है. यहां भौंती गांव में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसमें बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े अमितेश शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे थे. आरोप है कि मंचन के दौरान अमितेश शुक्ला ने कलाकारों और नृत्य कर रही डांसर पर सरेआम रुपये लुटाना शुरू कर दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
जब रामलीला कमेटी के सदस्यों और आयोजकों ने अमितेश शुक्ला के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो वह आगबबूला हो गया. बात बढ़ने पर नेता ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और कमेटी के एक सदस्य के पेट पर अड़ा दी.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को धमका रहा है और चिल्ला रहा है, "चट से गोली मारूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा." देखें Video:-
इस घटना से रामलीला देखने आए लोगों में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया था.
वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया. एडीसीपी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था.
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अमितेश शुक्ला को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. अमितेश शुक्ला की भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







