
चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का चौथा संस्करण संपन्न, सिनेमा जगत के दिग्गजों ने की शिरकत
AajTak
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मधुर भंडारकर, किरण जुनेजा, गोविंद नामदेव, प्रदीप सिंह रावत, निर्मल ऋषि, विजय पाटकर, चंदन प्रभाकर, पंकज बेरी, जयप्रकाश शॉ, आकाश अलघ, बलविंदर बिक्की, शरण सिंह, रूपिंदर कौर रूपी, मलकीत रोनाल्ड, राज धालीवाल, तीर्थ सिंह गिल सहित कई मशहूर फिल्मी सितारे, हस्तियां और कलाकार इस समारोह में शामिल हुए.
चंडीगढ़ संगीत एवं फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण 29 से अधिक फिल्मों स्क्रीनिंग, एक दर्जन सत्र और कई कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सफलतापूर्वक सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. समारोह में युवाओं को जानेमाने अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं से प्रेरणा हासिल करने का अवसर मिला.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मधुर भंडारकर, किरण जुनेजा, गोविंद नामदेव, प्रदीप सिंह रावत, निर्मल ऋषि, विजय पाटकर, चंदन प्रभाकर, पंकज बेरी, जयप्रकाश शॉ, आकाश अलघ, बलविंदर बिक्की, शरण सिंह, रूपिंदर कौर रूपी, मलकीत रोनाल्ड, राज धालीवाल, तीर्थ सिंह गिल सहित कई मशहूर फिल्मी सितारे, हस्तियां और कलाकार इस समारोह में शामिल हुए. इन सभी ने दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए. फिल्म निर्माण की रचनात्मक प्रक्रिया, पात्रों और भावनाओं को समझने से लेकर फिल्म निर्माण के व्यावसायिक पक्ष इत्यादि पर चर्चा की.
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, 'चंडीगढ़ फिल्म फेस्टिवल ने उभरते कलाकारों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. यह उन्हें अनुभव करने, सीखने और आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगा. इसके साथ साथ यहां सिनेमा में रुचि रखने वाले छात्रों को सीधे बातचीत करने का एक मंच भी मिला है. जिन कलाकारों की वे प्रशंसा करते हैं उनके साथ सिनेमा के भविष्य पर बातचीत करने और उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा पाने का भी यह एक अवसर था.'
फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा, 'चंडीगढ़ संगीत और फिल्म फेस्टिवल के 3 दिन बेहद सराहनीय और सफल दिन साबित हुए हैं. यह एक अद्भुत यात्रा रही है. हम उन सभी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और वॉलंटियर्स के आभारी हैं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. सीएमएफएफ का लक्ष्य पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं के लिए अवसर पैदा करना है.' चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल में स्थानीय फिल्म निर्माताओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने वाली फिल्मों और लघु फिल्मों का चयन किया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







