
घोटाले, छापे से लेकर तेज प्रताप के 'प्रेम कांड' तक... लालू परिवार का पीछा नहीं छोड़ रहे ये 5 विवाद
AajTak
Lalu Yadav Family Most Controversial Moments: लालू यादव और उनका परिवार एक बार फिर विवादों में है, इस बार कारण बने हैं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव. 25 मई 2025 को एक फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप ने अनुष्का यादव संग 12 साल के रिश्ते का दावा किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. पहले से पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक मामले में उलझे तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से भी अलग कर दिया.
लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार हमेशा से ही राजनीति के साथ-साथ विवादों से भी घिरा रहा है. अब एक बार फिर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की वजह से यह परिवार सुर्खियों में है. 25 मई 2025 को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तेज प्रताप को न सिर्फ पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से परिवार से भी अलग कर दिया.
यह कठोर कदम तेज प्रताप यादव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद उठाया गया. उस पोस्ट में तेज प्रताप एक युवती अनुष्का यादव के साथ नजर आ रहे थे और दावा किया गया था कि वे पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं. पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और तेज प्रताप के चाल-चलन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे, खासकर तब जब उनका अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है.
बाद में तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और यह पोस्ट उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के इरादे से किया गया. लेकिन लालू यादव ने इसे 'गैर-जिम्मेदाराना और नैतिकता के खिलाफ आचरण' करार देते हुए तेज प्रताप के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की.
यह विवाद न सिर्फ यादव परिवार के आंतरिक संबंधों में दरार की ओर इशारा करता है, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आरजेडी की छवि को भी धक्का पहुंचाता है. यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि राजनीतिक परिवारों के लिए निजी और सार्वजनिक जीवन के बीच संतुलन बनाना कितना मुश्किल हो सकता है. ऐसे कई किस्से हैं जिनसे लालू परिवार विवादों में रहा है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में...
1. लालू यादव का चारा घोटाला (Fodder Scam) भारतीय राजनीति के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलो में से एक है चारा घोटाला. इस घोटाले में बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव पर लगभग 950 करोड़ रुपये की सरकारी राशि गायों के चारे के नाम पर गबन करने का आरोप लगा. यह फर्जीवाड़ा 1990 के दशक में उजागर हुआ और जांच के बाद लालू यादव को दोषी ठहराया गया. उन्हें जेल भी जाना पड़ा. इस घोटाले ने न सिर्फ उनकी राजनीतिक साख को नुकसान पहुंचाया, बल्कि उन्हें 1997 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा.
2. लालू यादव के राज में गुंडाराज के आरोप बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में लालू यादव का कार्यकाल (1990-1997) अक्सर 'जंगल राज' या 'गुंडाराज' के नाम से जाना जाता है. इस दौर में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई थी. अपराध दर में भारी बढ़ोतरी हुई, खासकर अपहरण के मामलों में. आलोचकों का आरोप था कि लालू यादव ने राजनीतिक लाभ के लिए आपराधिक तत्वों को संरक्षण दिया, जिससे जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया. इस काल को बिहार के इतिहास का सबसे असुरक्षित और अराजक दौर माना जाता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







