
घुसपैठ पर ट्रंप का बड़ा कदम, 200 साल पुराना एक्ट किया लागू, क्या इसके जरिए शत्रु देशों पर दबाव बनाएगा अमेरिका?
AajTak
जैसे ही लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप अब चौंकाना बंद कर देंगे, कोई नया फैसला एकदम से फिर हैरान कर देता है. डिपोर्टेशन के क्रम में उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए एलियन एनीमीज एक्ट लागू कर दिया, वो भी कोर्ट के मना करने के बाद. रविवार को इसके तहत वेनेजुएला के सैकड़ों लोगों को अल-सल्वाडोर भेज दिया गया, जो कथित तौर पर एक आतंकी गुट से जुड़े हुए थे.
अमेरिका में लगभग सवा दो सौ साल पहले बना एलियन एनीमीज एक्ट अब काम में आ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इसे लागू करते हुए वेनेजुएला के सैकड़ों लोगों को देश से निकाल दिया. ट्रंप के मुताबिक, ये वे लोग थे जो वेनेजुएला के आतंकी गिरोह 'ट्रेन डे अरागुआ' के जरिए उनके ही देश में पनाह लेकर आतंकी गतिविधियों में लगे हुए थे.
क्या है एलियन एनीमीज एक्ट का इतिहास 18वीं सदी की शुरुआत से ठीक पहले की बात है, नए-नए आजाद हुए अमेरिका के ब्रिटेन जैसे देश से रिश्ते बनने लगे. ये बात फ्रांस को नागवार गुजरी. वो बात-बात पर रोकने-टोकने लगा, और कुछ हद तक हिंसक भी हो गया. यूएस को अहसास था कि फ्रांस से उसकी बड़ी लड़ाई हो सकती है. सरकार को ये डर भी था कि खुद उसके यहां रुके हुए लोग फ्रांस का साथ देंगे. दरअसल ये फ्रेंच लोग थे, जो व्यापार के लिए यूएस में रहते थे. सरकार को यकीन था कि जंग हुई तो ये लोग फ्रांस के लिए जासूसी कर सकते हैं.
इसी डर की वजह से एलियन एनीमीज एक्ट बना. इस कानून ने राष्ट्रपति को युद्ध के समय एक खास ताकत दी कि वे किसी भी विदेशी नागरिक को कैद कर सकते या देश से बाहर निकाल सकते थे. मतलब, अगर अमेरिका किसी देश से युद्ध कर रहा हो और उस देश का कोई व्यक्ति अमेरिका में रह रहा हो, तो सरकार उसे खतरा मानकर हिरासत में ले सकती है.
तीन बार ही हुआ इस्तेमाल
वैसे ये कोई ऐसा नियम नहीं था, जो रुटीन में इस्तेमाल हो. यही वजह है कि अब तक सिर्फ तीन बार ही एलियन एनीमीज एक्ट का उपयोग हुआ. पहली बार साल 1812 में, जब अमेरिका और ब्रिटेन में लड़ाई हुई थी, ब्रिटिश नागरिकों को हिरासत में लिया गया था. दूसरी बार, पहले वर्ल्ड वॉर में जर्मन्स को पकड़ा गया. तीसरी बार सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान. यही वो वक्त था जब इस कानून ने सबसे ज्यादा असर डाला. जब जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला किया, तो अमेरिका में जापान के लोगों को शक से देखा जाने लगा और आनन-फानन एक लाख से ज्यादा जापानी मूल के लोग हिरासत में ले लिए गए थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








