
घुटनों तक जमी बर्फ... सामने आए केदारनाथ और त्रियुगीनारायण के खूबसूरत नजारे, देखें वीडियो
AajTak
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी ने चारों ओर सफेद चादर बिछा दी है. मंदिर प्रांगण में घुटनों तक बर्फ जमी हुई है और धाम के सभी पैदल रास्ते पूरी तरह ढक गए हैं. बाबा केदारनाथ की नगरी मनमोहक हो गई है. वहीं, त्रियुगीनारायण की खूबसूरती भी ताजा बर्फबारी से और निखर गई है.
उत्तराखंड का प्रसिद्ध केदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर में ढका हुआ है. सीजन की भारी बर्फबारी ने यहां का नजारा बेहद मनमोहक बना दिया है. मंदिर प्रांगण में घुटनों तक बर्फ जमी हुई है. धाम के सभी पैदल रास्ते पूरी तरह बर्फ से ढक चुके हैं. यहां लगभग 4 फीट तक बर्फ गिर चुकी है, जिससे बाबा केदारनाथ की नगरी सफेद चादर में लिपटी हुई दिखाई दे रही है.
शुक्रवार को केदारनाथ धाम के अलावा अन्य ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी ने न केवल धार्मिक स्थल की सुंदरता को बढ़ा दिया है बल्कि आसपास के पर्यटन स्थलों को भी जन्नत जैसा रूप दे दिया है.
शिव‑पार्वती के विवाह स्थल माने जाने वाले त्रियुगीनारायण में भी कल जमकर बर्फबारी हुई थी. आज मौसम साफ होने के बाद यहां का नजारा और भी आकर्षक हो गया है. चारों ओर बर्फ की सफेद परत जमी हुई है, जिसने यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है.
इसी तरह रुद्रप्रयाग जिले का बधानीताल भी बर्फ से ढक गया है. ताल के चारों ओर जमी बर्फ उसकी सुंदरता को और निखार रही है.
देहरादून में पर्यटकों की भीड़
देहरादून के मशहूर पर्यटन स्थल चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी ने इलाके की खूबसूरती में चार‑चांद लगा दिए हैं. आसमान से गिरती बर्फ की सफेद चादर ने पहाड़ों को जन्नत जैसा रूप दे दिया. बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटकों का सैलाब चकराता की ओर उमड़ पड़ा है. भारी भीड़ के कारण चकराता जाने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया और जगह‑जगह वाहनों की कतारें देखी जा रही है. हालांकि जाम और ठंड ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








