
घर लौट रही थीं, तभी शुरू हो गई फायरिंग... PAK की ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर क्यों हुआ हमला?
AajTak
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक का कहना है कि वह गुरुवार रात को फार्मेसी से घर लौट रही थीं कि तभी दो हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. मारविया का कहना है कि ट्रांसजेंडर्स के हक के लिए आवाज उठाना ही उन पर हुए हमले की वजह है.
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक (Marvia Malik) पर गुरुवार रात को जानलेवा हमला किया गया. यह हमला लाहौर कंटोनमेंट इलाके में उनके घर के बाहर हुआ. मारविया इस हमले में बाल-बाल बच गईं.
मारविया का कहना है कि वह गुरुवार रात को फार्मेसी से घर लौट रही थीं कि तभी दो हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस हमले में उन्हें बिल्कुल चोट नहीं आई हैं, वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
मारविया ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने की वजह से उसे अज्ञात नबंरों से धमकीभरे कॉल और मैसेज किए जा रहे थे.
उनका कहना है कि जान से मारने की धमकियों की वजह से वह लाहौर छोड़कर इस्लामाबाद और मुल्तान चली गई थीं. लेकिन एक सर्जरी के लिए वह हाल ही में लाहौर लौटी थीं.
मारविया का कहना है कि ट्रांसजेंडर्स के हक के लिए आवाज उठाना ही उन पर हुए हमले की वजह है.
बता दें कि माविया मलिक लाहौर की रहने वाली हैं. वह बचपन से ही एंकर बनना चाहती थीं. उन्हें साल 2018 में पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'कोहे नूर' ने बतौर एंकर नियुक्त किया था. वह 23 मार्च 2018 को पाकिस्तान दिवस के मौके पर पहली बार चैनल पर खबरें पढ़ती नजर आई थीं.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









