
घर में रखे इस पौधे से हो सकता है कोरोना का इलाज, रिसर्च में बड़ा दावा
AajTak
वैज्ञानिकों ने द्वारा हालही में की गई research के मुताबिक, निष्कर्ष निकाला है कि गुलमेंहदी यानी रोजमेरी के पौधे में एक ऐसा compound पाया जाता है, जो कि कोविड-19 (COVID-19) वायरस के संक्रमण को रोक सकता है. लेकिन यह जानकारी सिर्फ शुरुआती study में सामने आई है, इस पर और अधिक research की जरूरत है. प्रोफेसर और वरिष्ठ लेखक स्टुअर्ट लिप्टन (Stuart Lipton) ने कहा, हमें लगता है कि कार्नोसिक एसिड या कुछ कंपाउंड कोविड-19 और कुछ अन्य बीमारियों में सस्ता, सुरक्षित और प्रभावी उपचार के रूप में काम कर सकता है, इसलिए इसकी आगे और भी जांच की जा सकती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












