
घर के बाहर PAK आर्मी के जवान, 4 KM तक CCTV, ड्रोन से निगरानी... चार लेयर की सिक्योरिटी में रहेगा हाफिज सईद
AajTak
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और लश्कर ने हाफिज सईद को एक्स्ट्रा कवर मुहैया कराया है. उसके करीबी रिश्तेदारों और खास लोगों को भी पाकिस्तानी सेना सिक्योरिटी दे रही है. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि कहीं भी मूवमेंट ना करें.
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद की पाकिस्तान में सुरक्षा चार गुना बढ़ा दी गई है. कल ही पाकिस्तान के लाहौर में हाफिज का सीक्रेट ठिकाना होने की पुष्टि हुई थी.
खुफिया एजेंसी ने पुष्टि की है कि लाहौर के जोहर टाउन के हाउस नंबर 116ई में हाफिज रह रहा है. यहां ड्रोन से नजर रखी जा रही है. पाकिस्तानी सैनिकों को हाफिज के ठिकाने के चारों और तैनात किया गया है. हाफिज के ठिकाने के चार किलोमीटर तक की सड़क को पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस किया गया है.
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और लश्कर ने हाफिज सईद को एक्स्ट्रा सुरक्षा कवर मुहैया कराया है. उसके करीबी रिश्तेदारों और खास लोगों को भी पाकिस्तानी सेना सिक्योरिटी दे रही है. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि कहीं भी मूवमेंट ना करें.
यह भी पढ़ें: लाहौर में मिल गया आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना, खुले में आराम से रह रहा, देखें Exclusive फोटो और वीडियो
इससे पहले पुष्टि हुई थी कि हाफिज अपने परिवार के साथ लाहौर में घनी आबादी के बीच आराम से रह रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि हुई थी. इन तस्वीरों में हाफिज का घर साफ देखा जा सकता है.
कहा जा रहा है कि हाफिज की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है. साथ ही उसकी निजी सिक्योरिटी भी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहती है. रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. उनसे पता चला है कि हाफिज एक बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहता है. इसके ठीक सामने हाफिज का प्राइवेट पार्क भी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










