
घर की किस दिशा में कौन सी चीजें रखना होता है शुभ, जान लें ये वास्तु टिप्स
AajTak
भारत में अधिकांश लोग वास्तु शास्त्र में बहुत अधिक यकीन रखते हैं. घर बनाने से लेकर घर सजाने तक में लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे घर और दफ्तर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. इस लेख में हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप भी अपनाकर घर और दफ्तर के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं.
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर बनवाते और कोई नए सामान को घर में रखते समय कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है. वास्तु विज्ञान का संबंध घर के निर्माण के साथ दिशाओं के अध्ययन से भी है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की चीजें सही दिशा में रखना फायदेमंद माना जाता है. घर और ऑफिस के वास्तु का खास नियम है. अगर हम किसी चीज को गलत दिशा में रख देंगे तो उसका परिणाम भी गलत ही निकलेगा. आइए जानते हैं कि घर में कौन सी चीज किस दिशा में रखनी चाहिए.
1. उत्तर दिशा
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है. इस दिशा में तिजोरी रखना सही नहीं माना जाता है. लेकिन आप अपनी दुकान या किसी व्यवसाय की जगह पर रुपए-पैसे के गल्ले को इस दिशा में रख सकते हैं. तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में ही होनी चाहिए. उत्तर दिशा को कभी खाली नहीं रखना चाहिए इसलिए इस दिशा में आप कोई छोटा फाउंटेन सजा सकते हैं.
2. पूर्व दिशा
घर की पूर्व दिशा में कुछ भी सामान रखने से बचें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव हैं. इस दिशा में दिन एक बार दीपक जलाएं. इस स्थान की सफाई करें. इस दिशा में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें.
3. दक्षिण दिशा

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












