
ग्लैमरस अदाएं भूलकर, नोरा फतेही ने सिर पर रखा पल्लू, वायरल हुआ ट्रेडिशनल लुक
AajTak
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना ट्रेडिशनल फोटोशूट कराया है. ये फोटोशूट वाकई में शानदार है और नोरा फतेही अपने इस सिंपल ट्रेडिशनल वीयर में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जवां दिलों की धड़कन हैं. एक्ट्रेस का हर एक अंदाज फैंस को दीवाना कर देता है. उनके डांस की तो सारी दुनिया मुरीद है. नोरा फतेही ने अपने टैलेंट के बलबूते पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है. नेरा फतेही यूं तो अधिकतर समय वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं जिसे देख फैंस चकित रह जाते हैं. आमतौर पर तो वे कैजुअल लुक में ही होती हैं. जिम जाते और मॉर्निंग वॉक पर जाते कैजुअल वीयर में नोरा की कई सारी फोटोज वायरल होती हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












