
ग्रेटर नोएडा के उद्यमी घर बैठे पा सकेंगे नो ड्यूज सर्टिफिकेट; प्राधिकरण का बड़ा फैसला
AajTak
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ईआरपी (इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) सिस्टम लागू करने पर काम चल रहा है. टेक महिंद्रा को इसका जिम्मा मिला हुआ है. बतौर पहला फेज ई-फाइलिंग के रूप में पहले ही शुरुआत हो चुकी है. अब मैनुअल फाइल बननी बंद हो गई है. अब प्राधिकरण सेल्फ सर्विस मोड में आने की तरफ कदम बढ़ा रहा है.
ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ईआरपी के तहत 6 सितंबर से सेक्टर 10 के उद्यमियों के लिए ट्रायल के तौर पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट ऑनलाइन करने जा रहा है. इससे उद्यमी घर बैठे नो ड्यूज सर्टिफिकेट पा सकेंगे. एक सप्ताह के सफल ट्रायल के बाद इसे सभी उद्यमियों के लिए लागू कर दिया जाएगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












