
ग्रीस: ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कार से तेल चोरी करने के तरीके बता रहा सरकारी चैनल
AajTak
ग्रीस में ईंधन की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से आमजन परेशान है. रूस, यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और बढ़ा दिया है. ऐसे में ग्रीस के एक सरकारी टीवी चैनल ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान कार से तेल चोरी करने के तरीके बताए. इसके लिए बाकायदा कार रिपेयरमैन को स्टूडियो में बुलाकर दर्शकों को तेल चोरी करने का तरीका समझाया गया.
ग्रीस में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं. देशभर में लोगों को ईंधन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में ग्रीस का एक सरकारी टेलीविजन लोगों को कार से तेल चोरी करने के तरीके बता रहा है.
ग्रीस के सरकारी टीवी ईआरटी के एक कार्यक्रम सिंडेसिस में लोगों को कार से तेल चोरी करने के तरीके बताए गए. कार्यक्रम के प्रसारण के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर चैनल की आलोचना की.
इस टीवी शो के दौरान रिपोर्टर कोस्टास स्टामोउ ने तेल चोरी का तरीका बताते हुए कहा, यह उतना मुश्किल भी नहीं है. आपको इसके लिए किसी विशेष तरह के ट्यूब की जरूरत भी नहीं है. इसके लिए सिर्फ एक नली की जरूरत है, जिससे कार से तेल निकाला जा सके.
कार रिपेयरमैन ने बताया कार से तेल चोरी कैसे करें
इसके लिए बाकायदा शो के दौरान स्टूडियो में कार रिपेयरमैन को बुलाया गया. कार रिपेयरमैन ने दर्शकों को बताया की कि कार के फ्यूल टैंक में किस जगह छेद कर तेल की चोरी करनी चाहिए. इस तरह शो के दौरान कार से तेल चोरी करने के दो तरीके बताए गए.
इस कार्यक्रम के प्रसारण के बाद अब लोगों ने चैनल पर निशाना साधा है और चोरी को बढ़ावा देने के लिए उसकी आलोचना की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







