
ग्राउंड रिपोर्टः हिज्बुल्लाह के एक-एक मेंबर को मारने में निशाना बन रहे 100-150 नागरिक... एक दिन में 60 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
AajTak
लेबनान की चिकित्सा व्यवस्था और मेडिकल ढांचा इस कदर ध्वस्त हो चला है कि वह खुद ही 'वेंटिलेटर सिचुएशन' में है. डॉक्टर्स इस संकट से बुरी तरह जूझ रहे हैं. युद्धग्रस्त देश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. लेबनान की इस हालत को सामने रख रहे हैं आजतक के अशरफ वानी, जो कि जंग के माहौल के बीच लेबनान के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे थे.
इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच टकराव जारी है और हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने के साथ ये जंग और खूनी हो चली है. लगातार हो रही हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच अगर पिस रहे हैं तो वो हैं लेबनान के नागरिक, जिनपर जंग के इस माहौल काफी बुरा असर डाला है. जहां एक तरफ लोगों में किसी तरह जिंदगी बचाने की जद्दोजहद है तो वहीं लेबनान की चिकित्सा व्यवस्था और मेडिकल ढांचा इस कदर ध्वस्त हो चला है कि वह खुद ही 'वेंटिलेटर सिचुएशन' में है.
बुरी तरह संकट से जूझ रहे डॉक्टर्स डॉक्टर्स इस संकट से बुरी तरह जूझ रहे हैं. युद्धग्रस्त देश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. लेबनान की इस हालत को सामने रख रहे हैं आजतक के अशरफ वानी, जो कि जंग के माहौल के बीच लेबनान के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे थे.
रफीक हरीरी गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का हाल अशरफ बताते हैं कि, 'मैं बेरूत के सबसे बड़े अस्पताल, रफीक हरीरी गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पहुंचा. यहां के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी रोज़ाना युद्ध के घायलों का इलाज कर रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में इज़राइली हमलों में वृद्धि देखी गई है, और सोमवार के दिन ही 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि घायल नागरिकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
100-150 की जा रही जान, कई हो रहे गंभीर घायल अस्पताल के निदेशक, डॉ. जिहाद सादेह ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि इज़रायली हमले किस हद तक खतरनाक हो गए हैं. “हम यह देख रहे हैं कि इज़राइल द्वारा किए गए हमले कई बार केवल एक हिज़बुल्ला सदस्य को निशाना बनाने के लिए 100 से 150 नागरिकों की जान ले लेते हैं. इसके साथ ही करीब 300 लोग घायल हो जाते हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर होती है. ये चोटें हल्की से लेकर गंभीर या विकलांगता का कारण भी बन सकती हैं. यह अब एक ऐसा युद्ध हो चला है, जिसमें न सिर्फ हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, बल्कि मानवीय त्रासदी का स्तर भी भयावह होता जा रहा है.”
बोले डॉक्टर, हम इज़राय़ल के हमलों का सामना 1976 से कर रहे डॉ. सादेह ने अपनी बातचीत में बताया कि उनकी टीम बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित है, लेकिन मौजूदा संकट के सामने यह प्रशिक्षण भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. "हम इज़राय़ल के हमलों का सामना 1976 से कर रहे हैं. इन वर्षों के दौरान हमने कई बड़े युद्धों का सामना किया है, लेकिन मौजूदा स्थिति बेहद भयावह है." उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी युवावस्था में बमबारी से जलते हुए शवों को देखा, जिसका भयावहता आज भी उनके जेहन में ताजी है.
अस्पताल के हालात बदतर हो रहे हैं. इज़राइली हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इससे अस्पताल में आने वाले घायलों की संख्या में भी इज़ाफा हुआ है. कई घायलों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अस्पताल में संसाधनों की भारी कमी हो रही है. इसके बावजूद, अस्पताल प्रशासन अंतरराष्ट्रीय संगठनों की मदद से चलाए जा रहे अनेक ड्रिल और तैयारियों की बदौलत बड़े पैमाने पर घायलों का सामना करने के लिए पूरी तरह तत्पर है, लेकिन, हालातों की गंभीरता देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि आगे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







