
ग्राउंड पर खेलते वक्त बहुत बड़ा सपोर्ट होती हैं अनुष्का, विराट कोहली ने खोला दिल का राज
AajTak
इतनी बिजी वर्क लाइफ होने के बावजूद अनुष्का और विराट एक दूसरे के लिए न सिर्फ वक्त निकाल लेते हैं बल्कि एक दूसरे के बीच उस प्यार को भी कम नहीं होने देते जिसके चलते उन्हें इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक माना जाता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने-अपने क्षेत्र में कमाल का काम कर रहे हैं. दोनों प्रोफेशनल फ्रंट पर जितने कामयाब हैं उतना ही पर्सनल लेवल पर भी एक दूसरे के साथ जुड़ाव रखते हैं. इतनी बिजी वर्क लाइफ होने के बावजूद अनुष्का और विराट एक दूसरे के लिए न सिर्फ वक्त निकाल लेते हैं बल्कि एक दूसरे के बीच उस प्यार को भी कम नहीं होने देते जिसके चलते उन्हें इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक माना जाता है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मार्क निकोलस से बातचीत में विराट कोहली ने बताया कि जब वह ग्राउंड पर होते हैं तो किस तरह से प्रेशर को हैंडल करते हैं. इसके जवाब में विराट ने कहा कि इस मामले में 70 प्रतिशत आपकी टेक्नीक होती है और 30 प्रतिशत आपका माइंड गेम होता है. उन्होंने बताया कि किस तरह जब भी बात खेल की आती है तो अच्छा परफॉर्म करने में अनुष्का हमेशा उनके लिए एक स्ट्रॉन्ग पिलर साबित हुई हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












