
गौहर खान-जैद दरबार में 12 नहीं इतने साल का है अंतर? एक्ट्रेस ने बताया सच
AajTak
एक चैट शो में गौहर ने इस मामले पर बात की थी. 37 वर्षीय गौहर ने कहा कि पहले तो उन्हें इस गलत जानकारी पर गुस्सा आया पर बाद में जैद ने उन्हें शांत रहने को कहा. गौहर ने अपने पति जैद को कहा कि विकिपीडिया में उनका गलत बर्थ ईयर क्यों दिया गया है.
एक्ट्रेस गौहर खान ने पिछले साल जैद दरबार के साथ अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया था. उनके रिलेशनशिप की खबर होने के बाद लोगों ने जैद के बारे में जाना. पता चला कि जैद, गौहर से उम्र में 12 साल छोटे हैं. दोनों के उम्र में फासले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब गौहर ने विकिपीडिया के इस इन्फॉर्मेशन को गलत बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












