
'गौतम-सौंदर्या का चल रहा, कैमरा क्लोज कर लिया करो', Bigg Boss से बोलीं Archana
AajTak
घर में हुए झगड़े के बाद माहौल को लाइट करने के लिए बिग बॉस ने गॉसिप का गेम प्लान बनाया और एक एक कर सभी सदस्यों कन्फेशन रूम में बुलाया. जहां अर्चना ने गौतम और सौंदर्या की चुगली की. इसी के साथ बिग बॉस से अर्चना ने कद्दूकस की डिमांड भी कर दी.
बिग बॉस 16 में झगड़ों का दौर लगातार चालू है. कभी निम्रत-अर्चना, शालीन-गौतम, स्टैन-अर्चना, तो कभी निम्रत-शिव. वहीं आजकल इन झगड़ों की लिस्ट में नए नाम शामिल हो गए हैं, शालीन और टीना. बीते दिन हुए झगड़े में लगभग आधा घर ही शामिल हो गया. छेड़ा गौतम-टीना ने सुम्बुल को था, लेकिन झगड़ा शालीन और गौतम में हुआ. फिर बीच-बचाव करते हुए निम्रत, सौंदर्या, सुम्बुल, टीना, स्टैन सब शामिल हो गए. कुल मिलाकर घर में सभी की बातचीत बंद हो गई. घर दो से तीन ग्रूप में बंटता नजर आया.
घरवालों ने बिग बॉस से की गॉसिप
अब अगर बातचीत बंद है तो बिग बॉस को गॉसिप कैसे मिलेगा. इसलिए बिग बॉस ने भी अपना ही एक अलग गेम प्लान बनाया. उन्होंने घर के सभी लोगों लिविंग रूम में इक्ट्ठा किया और कहा कि अगर आप लोगों को आपस में ही बात नहीं करनी है तो मेरे साथ ही गॉसिप कर लीजिए. बिग बॉस की इस बात से सभी एक्साइटेड नजर आए. निम्रत ने तुरंत कहा- आओ बहन चुगली करें. इसके बाद अर्चना कहती हैं, आज बिग बॉस रोमांटिक मूड में हैं.
बस फिर क्या था, घर के सभी सदस्य एक-एक कर कन्फेशन रूम में जाने लगे. बिग बॉस से चुगली का सिलसिला कुछ इस कदर शुरू हुआ कि मान्या, सुम्बुल, गौतम से लेकर अर्चना तक ने बिग बॉस के सामने कई बातें कही. मान्या ने कहा- कहीं ना कहीं सुम्बुल के मन में शालीन के लिए इमोशन्स हैं, कन्फर्म है. क्योंकि जब भी शालीन टीना के आस-पास या सामने से गुजरते हैं जेलस की भावना आती है. इसके बाद निम्रत, गौतम, सुम्बुल सभी एक एक कर बिग बॉस से गॉसिप करते हैं.
अर्चना ने किया गौतम-सौंदर्या का भांडाफोड़

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












