
गोविंदा ने कृष्णा पर लगाया इमेज खराब करने का आरोप, बोले- पता नहीं कौन उससे करवा रहा
AajTak
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रहे गोविंदा का कहना है कि कोई उनके भांजे कृष्णा अभिषेक को उनके खिलाफ भड़का रहा है. कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले काई सालों से लड़ाई चली आ रही है.
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रहे गोविंदा का कहना है कि कोई उनके भांजे कृष्णा अभिषेक को उनके खिलाफ भड़का रहा है. कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले कई सालों से लड़ाई चली आ रही है. दोनों ही कपिल शर्मा के शो पर साथ में एक मंच पर दिखने से कई बार मना कर चुके हैं. अब गोविंदा ने एक बार फिर कृष्णा के बारे में बात की है. गोविंदा का कहना है कि कृष्णा अभिषेक अच्छे लड़के हैं, जिन्हें कोई गलत रास्ता दिखा रहा है. गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं उन्हें कृष्णा के करियर को सपोर्ट करने की सजा तो नहीं मिल रही. क्योंकि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहुत सी बार ऐसा ही होता है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












