
गोवा नतीजों को आए 8 दिन बीते, बीजेपी ने सरकार नहीं बनाई, कांग्रेस बोली- सारे विकल्प खुले
AajTak
गोवा में बीजेपी इस समय सबसे बडी़ पार्टी बनकर उभरी है. उसके पास 20 सीटें मौजूद हैं, लेकिन कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है कि जब बहुमत है तो अभी तक सरकार का गठन क्यों नहीं किया गया.
गोवा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 40 में से 20 सीटें जीतकर बहुमत के काफी करीब पहुंची लेकिन अब जब नतीजों को आए आठ दिन हो गए हैं, अभी तक राज्य में बीजेपी अपनी नई सरकार का गठन नहीं कर पाई है. ऐसे में कांग्रेस ने ये कहकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है कि उसके पास सारे विकल्प खुले हैं.
कांग्रेस नेता दिगांबर कामत ने कहा है कि हमारे पास सारे विकल्प खुले हुए हैं. बीजेपी के अंदर अभी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अभी तक पार्टी राज्य में अपनी सरकार नहीं बना पाई है. बीजेपी जो दावा कर रही है कि उसके पास 20 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है, इस पर भी हमे संदेह है.
अब कांग्रेस के इस विकल्प वाले बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता Sadananad Tanavde की मानें तो कांग्रेस नेता काफी दवाब में आकर इस तरह के बयान देने को मजबूर हो गए हैं. वह कहते हैं कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कामत को एक कागज देखकर ये सब बोलना पड़ रहा है. साफ पता चलता है कि वे काफी दवाब में हैं. आगे बीजेपी की रणनीति पर उन्होंने कहा कि हमारी एक राष्ट्रीय पार्टी है. हम दूसरे राज्यों में काफी बड़ा जीते हैं. कल तक इंतजार कीजिए, तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी.
Sadananad Tanavde ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए ये भी कह दिया कि वे तो गोवा चुनाव को लेकर इतने ज्यादा चिंतित थे कि नतीजों से पहले ही राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया था. वैसे बीजेपी जरूर दावा कर रही है कि गोवा में उसकी पार्टी एकदम एकजुट है. लेकिन लगातार खबरें आ रही हैं कि कुछ मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन रही. एक तरफ कुछ नेता एमजीपी द्वारा दिए जा रहे समर्थन के खिलाफ दिख रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो प्रमोद सांवत की सीएम दावेदारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वैसे भी जब से विश्वजीत राणे ने गोवा राज्यपाल से मुलाकात की थी, सीएम दावेदारी को लेकर और ज्यादा विवाद खड़ा हो गया.
एमजीपी की बात करें तो गोवा चुनाव के दौरान इस पार्टी ममता की टीएमसी संग गठबंधन किया था. इसी वजह से अब जब एमजीपी के विधायकों का समर्थन लिया जा रहा है, तो बीजेपी का एक खेमा इससे नाराज है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







