
गोल्ड तस्करी में पकड़े गए शख्स का शशि थरूर से क्या कनेक्शन? एयरोड्रोम एंट्री पास से बढ़ सकती है मुश्किल
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी से जुड़े मामले का खुलासा किया है. विभाग का कहना है कि बुधवार को बैंकॉक की फ्लाइट से आए एक पैसेंजर ने एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने की 500 ग्राम की चेन सुपुर्द की. जांच में पता चला कि उस शख्स का नाम शिवकुमार प्रसाद है. पूछताछ में उसने खुद को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का असिस्टेंट बताया. शिवकुमार के पास एयरपोर्ट में प्रोटोकॉल एंट्री का वैलिड एयरोड्रोम एंट्री पास मिला है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने बुधवार रात शिव कुमार (73 साल) नाम के शख्स को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स के पास करीब 500 ग्राम गोल्ड मिला है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है. कस्टम विभाग का कहना था कि आरोपी ने विदेश से आए एक पैसेंजर से सोने की मोटी चेन की डिलीवरी ली है. पूछताछ में आरोपी ने खुद को तिरुवंतपुरम से तीन बार के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर का कथित असिसटेंट बताया है. हालांकि, शशि थरूर ने साफ किया कि आरोपी उनका पुराना कर्मचारी है और वर्तमान में उससे कोई संबंध नहीं है.
हालांकि, कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना था कि आरोपी शिवकुमार के पास एयरपोर्ट पर एंट्री के लिए वैलिड एयरोड्रोम एंट्री परमिट मिला है. ये पास सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत सांसदों के लिए जारी किया जाता है, लेकिन, शिवकुमार इस पास का दुरुपयोग कर रहा था और बुधवार को वो एयरपोर्ट के अंदर सोना लेने आया था.
कैसे पकड़ में आया आरोपी?
दरअसल, 29 मई को बैंकॉक से एक फ्लाइट दिल्ली पहुंची. यहां कस्टम विभाग के अधिकारियों को दो लोगों पर शक हुआ तो उनकी तलाशी गई. उनके पास 500 ग्राम सोने की चेन बरामद हुई. इस सोने के बारे में दोनों सही जानकारी नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई. पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम शिवकुमार था. उसने दावा किया कि वो कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA है. पूछताछ में पता चला कि शिवकुमार की सोना तस्करी में संलिप्तता है. वो विदेश से आए पैसेंजर को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और तस्करी में मदद कर रहा था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग में पकड़े गए शख्स ने खुद को बताया शशि थरूर का PA, कांग्रेस सांसद बोले- एक्शन हो
क्या होता है एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल पास?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



