
गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
AajTak
अमेरिका में एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. गोलीबारी की इस वारदात में 3 बच्चों की मौत हो गई है. घटना को अंजाम देने वाला शख्स भी मारा गया है.
अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को ऐसी ही एक घटना में 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं. ताबड़तोड़ फायरिंग की यह घटना अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविले में एक क्रिश्चियन स्कूल के अंदर हुई है.
घटना को अंजाम एक लड़की ने दिया है. पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है. बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद बच्चों की डेड बॉडी को स्थानीय वेंडरबिल्ट के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल भेजा गया.
हॉस्पिटल के प्रवक्ता जॉन हाउजर ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा 4 और लोग मारे गए हैं. जानकारी के मुताबिक जिस स्कूल में फायरिंग की घटना हुई है, उसमें कुल 200 बच्चे पढ़ते हैं.
पुलिस के मुताबिक हमलावर लड़की ने साइड के दरवाजे से बिल्डिंग में प्रवेश किया था. वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूल की दूसरी मंजिल में पहुंच गई थी. यहां पर ही पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारी गई.
ये भी पढ़ें: जॉर्जिया में हाउस पार्टी के बीच फायरिंग, 2 टीनएजर्स की मौत
मास शूटिंग की दिल दहलाने वाली 5 घटनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









