
गोरखपुर: बारिश ने बढ़ाई आफत, लोगों के घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग ने दी और बरसात की चेतावनी
AajTak
खोराबार थाना क्षेत्र में भी थाने के सामने के कॉलोनी की स्थिति बहुत बुरी नजर आ रही है. जहां एक तरफ जलजमाव में एक कार का पहिया पानी में घुसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं. वहीं दूसरी सड़क पर हाफ पैंट पहनकर लोग पानी से बाहर निकल रहे हैं. सड़क कहीं भी दिख नहीं रही है.
गोरखपुर में बारिश से भले ही मौसम में थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन भारी जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है. यह नजारा हर गली, हर मोहल्ले का है. सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार हर इलाके से पोस्ट कर रहे हैं कि उनके घरों में तक पानी घुस चुका है. ऐसे में जिनका भी घर नालों के किनारे हैं उनके लिए तो पानी और भी बड़ी मुसीबत बन गया है. लगभग 50 से 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी मकान के नीचे का हिस्सा पूरी तरह डूब चुका है. खोराबार थाना क्षेत्र में भी थाने के सामने के कॉलोनी की स्थिति बहुत बुरी नजर आ रही है. जहां एक तरफ जलजमाव में एक कार पहिया पानी में घुसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं. वहीं दूसरी सड़क पर हाफ पैंट पहनकर लोग पानी से बाहर निकल रहे हैं. सड़क कहीं भी दिख नहीं रही है.More Related News













