
गैस पाइपलाइन पर अमेरिका ने दी थी पाकिस्तान को धमकी! अब ईरान ने क्या कह दिया?
AajTak
ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन समझौता साल 2010 में ही ईरान और पाकिस्तान के बीच हुआ था लेकिन 14 सालों बाद अब भी पाइपलाइन बिछाई नहीं जा सकी है. पाकिस्तान अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से अपने क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछा रहा है. ईरान ने अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को लेकर टिप्पणी की है.
ईरान और पाकिस्तान के बीच दशकों पहले प्रस्तावित गैस पाइपलाइन अभी भी अधर में लटका हुआ है. हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान के साथ कोई भी डील की जाती है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. अमेरिका की इस धमकी के बाद अब ईरान का भी बयान सामने आया है. ईरान ने कहा है कि पाकिस्तान और ईरान प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से देरी हो रही है.
ईरान के महावाणिज्य दूत हसन नौरानी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान की सरकार प्रोजेक्ट को पूरा करने में तत्परता दिखा रही है और वो इस बात की सराहना करते हैं. उन्होंने आगे कहा, 'ईरान और पाकिस्तान प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव देरी की वजह बन रहा है.'
कराची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए नौरान ने कहा कि ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट बेहद अहम प्रोजेक्ट है.
पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में घसीट सकता है ईरान
ईरान और पाकिस्तान साल 2010 में ईरान के दक्षिण Fars गैस फील्ड से पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध प्रांत तक गैस पाइपलाइन बिछाने पर सहमत हुए थे. समझौते में तय हुआ था कि 1,900 किलोमीटर की पाइपलाइन की मदद से ईरान प्रतिदिन 1 अरब क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस 25 सालों तक पाकिस्तान को देगा.
ईरान ने अपने क्षेत्र में तो पाइपलाइन बिछा ली है. उसका कहना है कि अपने क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने में उसे 2 अरब डॉलर का खर्च आया है. लेकिन पाकिस्तान चाहकर भी अपने क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछा पा रहा है. पाकिस्तान को डर है कि अगर वो ईरान के साथ इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ता है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









