
गैलेंट ग्रुप के ब्रांड एम्बेस्डर बने अजय देवगन, एक्टर बोले- मुझे गर्व है, यह रोमांचक होगा
AajTak
देश की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील कंपनियों में से एक गैलेंट ग्रुप ने अजय देवगन को अगले दो साल के लिए ग्रुप का ब्रांड एम्बैस्डर बनाया है. इस कंपनी के ब्रांड एम्बैस्डर बनते ही अजय के कंधों पर गैलेंट और गैलेंट के एडवांस ब्रैंड के तहत टी.एम.टी. बार्स के प्रमोशन की जिम्मेदारी आ गई है.
देश की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील कंपनियों में से एक गैलेंट ग्रुप ने अजय देवगन को अगले दो साल के लिए ग्रुप का ब्रांड एम्बैस्डर बनाया है. इस कंपनी के ब्रांड एम्बैस्डर बनते ही अजय के कंधों पर गैलेंट और गैलेंट के एडवांस ब्रैंड के तहत टी.एम.टी. बार्स के प्रमोशन की जिम्मेदारी आ गई है. अपनी अत्याधुनिक और पूर्णत: एकीकृत इस्पात संयंत्रों के माध्यम से गैलेंट ग्रुप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एवं गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादक इकाइयों की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से भी अधिक कर चुका है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












