
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर जीशान कादरी के खिलाफ FIR दर्ज, लाखों की धोखाधड़ी और कार चोरी करने का आरोप
AajTak
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी पर फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. जीशान पर आरोप लगा है कि उन्होंने शालिनी चौधरी के साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. जीशान पर कार चुराने का भी आरोप है. एक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है.
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी इस समय मुश्किल में हैं. जीशान कादरी के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में धारा 420-406 के तहत धोखाधड़ी व कार चोरी के मामले में केस दर्ज हुआ है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
जीशान कादरी के खिलाफ FIR दर्ज
जीशान कादरी पर फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. जीशान पर आरोप लगा है कि उन्होंने शालिनी चौधरी के साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. जीशान पर शालिनी चौधरी ने कार चोरी करने और हेराफेरी करने का आरोप लगाया है.
जीशान के साथ शालिनी ने किया है काम
शालिनी चौधरी ने कहा- मैं अपने दो बच्चों के साथ मलाड में रहती हूं. मेरी 'Shalini Choudhary Films' नाम की कंपनी है. साल 2017 में मैं जीशान कादरी से मिली थी. उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट के शो क्राइम पेट्रोल के लिए के फाइनेंस की जरूरत थी. उनकी एक कंपनी "Friday to Friday", में उनकी सो कॉल्ड वाइफ-फीमेल फ्रेंड प्रियंका बस्सी भी पार्टनर थी. हम लोगों ने क्राइम पेट्रोल शो साथ में किया था और उनकी कंपनी के लिए हलाल फिल्म भी की थी. इसलिए मुझे उनमें कॉन्फिडेंस था.
शालिनी चौधरी ने बताया कि जीशान कादरी और उनकी वाइफ प्रियंका ने सोनी टीवी के एक कॉमेडी शो में उन्हें पार्टनर बनाने की बात कही थी. जीशन ने उस समय शालिनी से कहा था कि शो के लिए काम करने के लिए उनके पास कार नहीं है. उन्हें काम के लिए अच्छी कार की जरूरत है. इसके बाद जीशान और उनकी वाइफ ने शालिनी का भरोसा जीतकर उनकी Audi-A-6 कार ले ली थी, जिसका नंबर MH14 FM 3212 है. लेकिन कुछ समय बाद जीशान ने शालिनी के कॉल्स पिक करने भी बंद कर दिए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












