
गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को वैश्विक स्तर पर तलाशी अभियान के बाद अमेरिका-कनाडा सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. राजस्थान पुलिस ने पुष्टि की है कि उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण के प्रयास जारी हैं.
राजस्थान और पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी रहा है और वर्तमान में रोहित गोदारा नेटवर्क से जुड़ा है. सूत्रों के अनुसार, जग्गा को अमेरिका-कनाडा सीमा के निकट पकड़ा गया है. उसे भारत प्रत्यर्पित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है.
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया, ये गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से समन्वित प्रयास के बाद की गई है.
AGTF ने जग्गा की विदेशी गतिविधियों पर सटीक खुफिया जानकारी जुटाई और अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया, और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि जग्गा को भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है.
राजस्थान की अदालत ने जारी किए कई वारंट
ADG (AGTF) दिनेश एमएन ने बताया, 'राजस्थान की अदालतों द्वारा जग्गा के खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे. उन वारंटों पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ ने उनकी विदेशी गतिविधियों के बारे में सटीक खुफिया जानकारी एकत्र की और अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय किया.'
उन्होंने बताया कि इस खुफिया जानकारी के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कनाडा-अमेरिका सीमा के पास उसकी निगरानी की और उसे हिरासत में ले लिया.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








