
गैंगस्टर का ई-मेल, सलमान खान की सुरक्षा के साथ फिर 'खेल'
AajTak
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है और ताज्जुब नहीं ये धमकी पंजाब के गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास साथी और कनाडा से अपना गैंग चलाने वाले गोल्डी बराड़ की तरफ से आई है. हैरानी की बात ये है कि इस बार ये धमकी सलमान खान के ईमेल आईडी पर आई और जब सलमान के मैनेजर ने उसे देखा तो उनके होश उ़ड़ गए.
More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












