
गैंगस्टर्स, कॉन्ट्रैक्ट और 72 राउंड फायरिंग… 69 गोलियां मारकर की गई शख्स की हत्या, साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासा
AajTak
साउथ दिल्ली के आया नगर में हुए हत्याकांड पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 30 नवंबर को 52 साल के शख्स की 69 गोलियां मारकर हत्या की गई थी. शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो डेडबॉडी से 69 गोलियां निकलीं हैं. पुलिस का कहना है कि कार सवार बदमाशों ने 72 राउंड फायरिंग की थी. हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल पर जांच की जा रही है.
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर इलाके में 30 नवंबर की सुबह हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस वारदात में 52 साल के रत्तन नाम के व्यक्ति को कार सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके पर की गई जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर से 69 गोलियां निकलीं. हमलावरों ने कुल 72 राउंड फायर किए थे. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.
पुलिस के अनुसार, यह मामला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जुड़ा लग रहा है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे विदेश में बैठे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और स्थानीय थाना पुलिस की टीमें इस हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश में जुटी हुई हैं.
सुबह 6:24 बजे मिली थी फायरिंग की सूचना
30 नवंबर 2025 को सुबह 6:24 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आया नगर फेज-5 में फायरिंग की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था. घटनास्थल के आसपास और मृतक के शरीर पर कई खाली और जिंदा कारतूस बिखरे पड़े थे.
मृतक की पहचान 52 वर्षीय रत्तन पुत्र लेखराम निवासी बाबा मोहल्ला आया नगर के रूप में हुई थी. रत्तन मई 2025 में छतरपुर के सीडीआर चौक पर हुए शूटआउट केस में गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू का पिता था.
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर में ढेर हैंडलर, दिल्ली से मास्टरमाइंड गिरफ्तार... राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












