
गुलशन कुमार की हत्या में दोषियों की याचिका पर सुनवाई करेगा SC, 25 साल पहले हुई थी हत्या
AajTak
12 अगस्त 1997 में टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की मुंबई में जीत नगर में एक मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 2002 में मुंबई की सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अब्दुल रऊफ को दोषी पाया था, जबकि अब्दुल राशिद को बरी कर दिया था. हालांकि, हाईकोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराया था.
सुप्रीम कोर्ट टी सीरीज (T-Series) के मालिक गुलशन कुमार की हत्या के मामले में दोषी अब्दुल राशिद दाउद मर्चेंट और अब्दुल रऊफ दाउद मर्चेंट की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. कोर्ट इस मामले में जुलाई में सुनवाई करेगा. याचिका में अब्दुल राशिद ने जमानत भी मांगी है, जो सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर तैनात थे.
दरअसल, 12 अगस्त 1997 को टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की मुंबई में जीत नगर में एक मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 2002 में मुंबई की सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अब्दुल रऊफ को दोषी पाया था, जबकि अब्दुल राशिद को बरी कर दिया था.
हालांकि, 2021 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अब्दुल रऊफ की सजा को बरकरार रखा था, साथ ही अब्दुल राशिद को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को भी पलट दिया था. कोर्ट ने कहा था कि अब्दुल राशिद शूट आउट में हिस्सा लेने वाले हत्यारों में से एक था.
एडवोकेट सतीश माने शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपील में कहा है कि हाईकोर्ट अपने सामने रखे गए सबूतों को समझने में विफल रहा है. साथ ही चश्मदीद गवाहों के बयानों के बीच विरोधाभासों को ध्यान में रखने में विफल रहा है.
इसके साथ ही अब्दुल राशिद द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि शूट आउट के समय पहले गोली चलने के बाद चश्मदीद नारियल के पेड़ के पीछे छिप गया था. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कथित गवाह सिर्फ अब्दुल राशिद और सह-अभियुक्त को घटना स्थल पर पहुंचते देख पाया था. इतना ही नहीं अपील में कहा गया है कि एक और गवाह जो कुमार के पास खड़ा था, वह अब्दुल राशिद की पहचान करने में विफल रहा है. हाईकोर्ट ने इसे नजर अंदाज कर दिया. साथ ही याचिका में कहा गया है कि अब्दुल राशिद अब 50 साल का है. ऐसे में उसे स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं. इसलिए अब्दुल राशिद को जमानत दी जानी चाहिए. अभी अब्दिल राशिद नाशिक सेंट्रल जेल में बंद है.
पैरोल से भागा था अब्दुल रऊफ अब्दुल रऊफ को गुलशन कुमार हत्या के केस में दोषी ठहराया था. अप्रैल 2002 में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी. फिर 2009 में वह पैरोल लेकर बाहर आया और बांग्लादेश भाग गया. फिर बाद में उसे बांग्लादेश से भारत लाया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







